आठवी कक्षा में पढ़ने वाली अदिति जैन अपने खेलने और खाने की उम्र में धर्म के प्रति गहरी रुचि और आस्था के चलते ऐसा काम कर गई जो ना कि सिर्फ हैरान कर देने वाला है बल्कि आध्यात्म में रुचि रखने वालों के लिए प्रेरणादायक भी है।
जैन धर्म में सबसे पावन पर्व माने जाने वाले 10 दिन के पर्यूषण पर्व के मद्देनजर जयपुर के गोपालपुरा निवासी 13 वर्षीय छात्रा अदिति जैन ने 11 दिनों तक महज एक समय पानी पीकर व्रत रखा है। अदिति ने बताया कि उसे ऐसा कठिन व्रत रखने की प्रेरणा उसके माता पिता आकाश जैन और आशा जैन से मिली है। अदिति के माता पिता हर साल पर्यूषण पर्व पर ये व्रत रखते हैं।
11 दिनों तक इतना कठिन व्रत रखने वाली अदिति ने बताया कि ये व्रत रखने के बाद उसके स्वास्थय में कोई बदलाव नहीं आया बल्कि अब वो पहले से भी कहीं ज्यादा और स्वच्छ महसूस कर रही है। अदिति ने कहा कि धर्म के प्रति गहरी आस्था ने ही उसे 11 दिनों तक भूख प्यास सहन करने की शक्ति प्रवाहित की है।