अलवर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंदी पर है कि यहां कोई भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात यहां उद्योग नगर थाना इलाके में एक घर से अज्ञात चोर करीब 15 लाख रुपए का माल समेट कर पार हो गए । हालांकि ग्रामीणों अपने अपने स्तर पर छापामार कार्रवाई कर चार जनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उद्योग नगर थाना इलाके के मीणापूरा गांव में कैलाश मीणा के घर में बीती रात चोरी हो गई यह परिवार अपने नए मकान में सोया हुआ था और पुराने मकान में उन्होंने जेवरात रखे हुए थे । इस बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने मकान में धावा बोल दिया और कुंडी ताला तोड़कर मकान में घुसे और संदूक वगैरह को खंगालकर उनमें से करीब 35 तोला सोना 5 किलो चांदी सहित अन्य सामान पार कर ले गए ।
इसकी सूचना मकान मालिक कैलाश मीणा ने उद्योग नगर थाना पुलिस को दे दी उसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चोरों की खोजबीन शुरू की तो कुछ संदिग्ध मिले जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हालांकि चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की सहायता से खोजबीन करने की कोशिश की लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चला पुलिस ने अभी कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।