फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर की पत्नी के कैंसर के इलाज के लिए 10 लाख रुपए दे रोडवेज:कोर्ट

Sat, 19 Aug 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने रोडवेज में चालक की पत्नी को कैंसर के इलाज के लिए दस लाख रुपए की राशि जारी करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने राशि जारी करने के लिए एकलपीठ के आदेश पर लगाई अंतरिम रोक को भी हटा लिया है। 
विज्ञापन


न्यायाधीश अजय रस्तोगी और न्यायाधीश अशोक कुमार गौड़ की खंडपीठ ने यह आदेश आरएसआरटीसी की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए दिए। 


अपील में कहा गया कि चालक लालसिंह की पत्नी का कैंसर का  इलाज कराने के लिए एकलपीठ ने दस लाख रुपए की राशि जारी करने  के आदेश दिए थे। जबकि एकलपीठ को नियमों के खिलाफ सुनवाई करने का अधिकार नहीं था। जिस  पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने गत 25 मार्च को एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी। 


सुनवाई के दौरान चालक की ओर से स्टे हटाने का प्रार्थना पत्र पेश किया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने इलाज के लिए राशि जारी करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें