स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर्स ही उड़ा ले गए चोर
- फोटो : amar ujala
चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि उनसे ना तो भगवान का घर उनसे सुरक्षित है और ना ही शिक्षा का मंदिर। इस बार उनका निशाना एक सरकारी स्कूल बना।
मामला अजमेर शहर का है जहां खरेकड़ी इलाके की एक सरकारी स्कूल में चोरों ने सवा लाख रुपए की कीमत का सामान चुरा लिया। चोरी से पहले उन्होंने स्कूल में शराब भी पी। चोरों ने स्कूल के स्मार्ट क्लास रूम में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चों के क्लास रूम में चोरों ने बैठकर पार्टी भी की। इसके बाद शराब की खाली बोतलें भी यहां तोड़कर चले गए। गंज थना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।