मरीज को चारपाई पर लेटाकर इलाज कराने ले जाते आदिवासी
- फोटो : Amar Ujala
यह एक बड़ी सच्चाई है। घर में कोई बीमार हो जाए तो चारपाई पर सुलाकर नदी, नाले और पहाड़ पार कर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में जब अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल हो या फिर अन्य सुविधाएं नहीं हो तो इनकी समस्या और बढ़ जाती है।
हम बात कर रहे है राजस्थान के उदयपुर जिले की। यहां आदिवासी अंचल में कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। रिमोट एरिया में स्थित इन गांवों में रहने वालों को जीने के लिए हर दिन परिस्थितियों से संघर्ष करना पड़ता है। घर में कोई बीमार हो जाए तो पूरे परिवार पर आफत आ जाती है। बीमार को चारपाई पर डालकर पहाड़, नदी, नाले पार करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। दरअसल, इन गांवों में मेडिकल की सुविधाओं का अभाव है।