जोधपुर विकास प्राधिकरण में करोड़ों के गबन और अनियमितता के मामले में एसीबी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पेशे से ठेकेदार है और निर्माण कार्यों से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर विकास प्राधिकरण में वर्ष 2012-13 में विकास कार्यों में करोड़ों के गबन और अनियमितताओं के मामले की एसीबी जांच कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एसीबी ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार भंवरलाल चौधरी को पूछताछ के लिए बुलाया। यहां संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी इससे पहले मामले में तत्कालीन एईएन अरुण पुरोहित और जेईएन जगदीश छंगाणी को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि मामले में जाजीवाल जाखडा से आखतली गांव तक 3 किलोमीटर रोड को 11 किलोमीटर बताकर एक करोड़ का भुगतान उठाकर ठेकेदार को फायदा पहुंचाया गया था।