फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब कोई नेता नहीं आता, आप ही सुन लो हमारी व्यथा

Mon, 05 Jun 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अधिकारियों को समस्याएं बताते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के लाड़पुरा पंचायत समिति के सहारनपुर गांव के लोग सोमवार को अपनी व्यथा सुनाने जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहारनपुर गांव के लोगों ने सोमवार को कोटा में जिला परिषद कार्यालय पर पहुंचकर अपने गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का दुखड़ा सुनाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में ना तो बिजली—पानी की सुविधा है और ना ही सड़कें ऐसी है कि उन पर सही तरह से चल सकें। यहां तक कि सरकारी राशन भी गांव के लोगों को नसीब नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सहारनपुर गांव में कोई भी जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं आता। चुनावों के दौरान तो यहां सांसद, विधायक और अन्य नेता नजर आते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी उनकी पीड़ा सुनने नहीं आता। ग्रामीणों ने जिला परिषद के सीईओ जुगल किशोर को अपनी समस्याएं बताई। इस पर सीईओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें