फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी: तीर्थनगरी पुष्कर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 05 Jun 2017 04:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : Internet
विज्ञापन
पवित्र जेष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर सोमवार को तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की वहीं श्रद्धालुओं ने जमकर दान पुण्य भी किया।
विज्ञापन


हिंदु पंचाग के पवित्र जेष्ठ माह की एकादशी निर्जला एकादशी के रूप में मानी जाती है। इसे सभी एकादशी से बड़ी माना जाता है। सोमवार को  अलसुबह से ही श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर के घाटों पर उमड़ने लगे। श्रद्धालुओं ने सरोवर की पूजा करके उसमें डूबकी लगाई और अपने परिजनों के नाम का भी स्नान किया। वहीं महिलाओं और पुरूषों ने भीषण गर्मी होने के बावजूद भी बिना अन्न और जल के व्रत भी किया। इस दिन दान पुण्य का विशेष महत्व होने के कारण गरीबों को फल, ठंडी वस्तुएं, गायों को चारा सहित अन्य दान किए गए।

सरोवर में डूबने से महिला की मौत

निर्जला एकादशी के उपलक्ष में पुष्कर स्नान के लिए आई एक महिला की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना पुष्कर सरोवर के गऊ घाट की है। महिला को डूबते हुए देख किनारे खड़े लोगों ने गोताखोरों को सूचित किया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव की शिनाख्तगी की तो महिला के पर्स में से जयपुर से अजमेर आने का टिकट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें