फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एमएलए ने अव्वल रहीं छात्राओं को दिया हवाई यात्रा का अनूठा तोहफा

Tue, 04 Jul 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
विधायक के साथ हवाई यात्रा पर जाने वाली छात्राएं - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें कई योजनाएं चल रही हैं, लेकिन एक एमएलए ने इस दिशा में अनूठा उदाहरण पेश किया है। इस एमएलए ने बालिकाओं को पढ़ने व बेहतर प्रदर्शन को प्रेरित करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र की अव्वल रहीं छात्राओं को अपने खर्चे पर हवाई यात्रा करवाई।
विज्ञापन


राजस्थान में बाड़मेर जिले के चौहटन विधायक तरुण राय कागा ने तीन छात्राओं को पढ़ाई में अव्वल आने पर ऐसा उपहार दिया, जिसके बारे में शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। कागा ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि पढ़ाई में अव्वल आने वाली तीन छात्राओं को वे अपने खर्च पर हवाई यात्रा करवाएंगे।

उन्होंने इस घोषणा पर अमल किया और रेतीले टीलों के बीच रहने वाली तीन बालिकाओं को हवाई सफर कराया। इस उपहार के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिचड़ासर की छात्रा कमला, धनाऊ की छात्रा सुशीला और एक निजी विद्यालय की छात्रा रेशम कंवर चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने इन शहरों के बीच भरी सपनों जैसी उड़ान

- फोटो : फाइल फोटो
तीनों छात्राओं को जययुर और दिल्ली के बीच का सफर फ्लाइट से करवाया गया और दोनों शहरों में घुमाया भी गया। ये छात्राएं आज चौहटन लौट आई है।

इस ट्यूर में इन छात्राओं ने दिल्ली में इंडिया गेट, लाल किला, कुतुबमीनार सहित अन्य स्थलों का भ्रमण किया। जयपुर में गणेश मंदिर, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल, हवामहल, बिड़ला मंदिर, आमेर का किला देखा।

इन छात्राओं का कहना है कि यह उनके लिए एक सपना जैसा था। इस ट्यूर में उन्होंने काफी एन्जॉय किया। उन्होंने इस पहल के लिए विधायक कागा का भी आभार जताया है और कहा कि इससे अन्य छात्राओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें