फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू हैं भाजपा और कांग्रेस, आप नेता बोलीं

Fri, 27 Oct 2017 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलका लांबा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधायक अल्का लांबा ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन


आप नेता अलका लांबा आज एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर में मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान  सर्किट हाउस में अलका लांबा ने भाजपा और कांग्रेस को भ्रष्टाचारी सिक्के के दो पहलू बताया। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के दामाद पर कारवाई करने के उनके वादे को याद दिलाया। इसके अलावा उन्होंने अमित शाह के बेटे पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने पर सरकार की कथनी और करनी में फर्क बताया।
विज्ञापन


लांबा ने राजस्थान प्रदेश की वसुंधरा सरकार के जन विरोधी अध्यादेश का जिक्र करते हुए दमनकारी और शोषण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने संगठन के बारे में पूछे सवाल पर कहा कि देश में भाजपा और कांग्रेस के बाद आप पार्टी तीसरी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का देश के हर राज्य में गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में भी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। उन्होंने किसी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें