फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाब देने उठी सीएम को विपक्ष के साथ अपनों ने भी घेरा, इन्होंने किया Walk Out

Fri, 09 Feb 2018 09:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rajasthan assembly
विज्ञापन
राज्य विधानसभा में आज दिनभर हंगाम होता रहा। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उठी तो उन्हीं की पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक समेत विपक्ष ने घेरा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का उत्तर दिया। उहोंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को सुनना ही नहीं चाहता। चार दिन से वह केवल एक ही चर्चा में व्यस्त रहा कि उपचुनाव में वे जीते है। राजे ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलंदा बताने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ये स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्परा नहीं है। 

इस दौरान उन्होंने रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, भामाशाह समेत विभिन्न योजनाओं को लेकर लगाए आरोपों का उत्तर दिया। राजे ने कहा कि पत्थर लगाना अलग बात है और मौके पर काम शुरू होना अलग। रिफाइनरी के मामले में कांग्रेस ने यहीं किया। चुनाव आचार संहित से ठीक पहले शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद वॉक आउट

वसुंधरा राजे
इससे पहले मुख्यमंत्री जैसे ही अपना वक्तव्य देने लगी। भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी बोलने लगे। अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने टोका। विवाद बढ़ने पर उन्होंने तिवाड़ी को सदन से बाहर जाने के लिए कह दिया। इस पर तिवाड़ी चले गए।

तभी कांग्रेस के रमेश सपोटरा उठ खड़े हुए। मेघवाल ने उन्हें भी टोका तो वे वॉक आउट कर गए। बाद में निर्दलीय हनुमान बेनीवाल भी सदन से वॉक आउट कर गए। हंगामे के कारण आसन ने इन्हे वक्तव्य को अंकित नहीं करने के भी निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री के उत्तर के बाद सदन की कार्रवाई सोमवार तक स्थगित कर दी। गौरतलब है कि सोमवार को राज्य का बजट पेश होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें