राज्य विधानसभा में आज दिनभर हंगाम होता रहा। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उठी तो उन्हीं की पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक समेत विपक्ष ने घेरा।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का उत्तर दिया। उहोंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को सुनना ही नहीं चाहता। चार दिन से वह केवल एक ही चर्चा में व्यस्त रहा कि उपचुनाव में वे जीते है। राजे ने राज्यपाल के अभिभाषण को झूठ का पुलंदा बताने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ये स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्परा नहीं है।
इस दौरान उन्होंने रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, भामाशाह समेत विभिन्न योजनाओं को लेकर लगाए आरोपों का उत्तर दिया। राजे ने कहा कि पत्थर लगाना अलग बात है और मौके पर काम शुरू होना अलग। रिफाइनरी के मामले में कांग्रेस ने यहीं किया। चुनाव आचार संहित से ठीक पहले शिलान्यास किया।