दुनियाभर में प्रसिद्ध पुष्कर मेले में दिनों-दिन पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसी के साथ यहां ऐसी तस्वीर भी दिख रही है जो स्वच्छ भारत अभियान का मजाक उड़ा रही है।
दरअसल, अजमेर के पुष्कर में आयोजित हो रहे मेले में जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की धज्ज्यिां उड़ रही हैं। यहां आने वाले कई लोग खुले में शौच पर मजबूर हैं। मेले में आए पशुपालक के लिए प्रशासन की ओर से शौचालय की पर्याप्त ने व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे हालात में शौच के जरिये होने वाली गंदगी से संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है।
यहां स्थानीय निकाय द्वारा जो सार्वजनिक शौचालय संचालित हैं वहां ना तो पानी है और ना ही सफाई है। भटबाय गणेशजी के पास अस्थाई बस स्टैंड के पास स्थित शौचालय में यही हालत देखने को मिले। इसी प्रकार पुष्कर सरोवर के पीछे परिक्रमा मार्ग में भी खुले में शौच करने से वातावरण दूषित हो रहा है।