फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकाने के लिए फिल्म 'पद्मावती' को लेकर खेला जा रहा है खेल, बोले कालवी

Sat, 30 Dec 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'पद्मावती' में संशोधन के बाद सेंट्रल बोर्ड आॅफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की ओर से फिल्म को U/A प्रमाण पत्र मिल सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, इस बारे में कोई भी प्रामाणिक या आधिकारिक जानकारी नहीं मिली। इधर, इस फिल्म का लगातार विरोध कर रहे करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी का कहना है कि बोर्ड ने पहले 9 लोगों के एक्सपर्ट पैनल को फिल्म दिखाने की बात कही थी, लेकिन फिर केवल तीन लोगों को ही फिल्म दिखाई गई। शायद लोगों को भटकाने के लिए ये कोई खेल खेला जा रहा है।

कालवी ने कहा कि जब तक उनके पास फिल्म को लेकर प्रमाणिक या आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती है, तब तक उनका कुछ भी कहना बेकार है। हालांकि उन्होंने माना कि उन्होंने भी फिल्म के नाम में बदलाव और घूमर गीत में भी बदलाव जैसी बातें सुनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा फिल्म देखना जरूरी नहीं, इतिहासकार देखें

लोकेन्द्र सिंह कालवी
कालवी ने अमर उजाला को बताया कि सीबीएफसी ने जिन लोगों को फिल्म देखने के लिए बुलाया था, उन्होंने वहां पैनल में जाने से पहले मुझसे बात की। इस पर मैंने कहा कि आप फिल्म देख सकते हैं इस पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

पैनल में जाने वाले इतिहासकारों ने जब मुझसे पूछा कि आपको सीबीएफसी ने नहीं बुलाया तो मैंने उनसे कहा था कि मैं कोई इतिहासकार नहीं हूं। कालवी ने कहा कि मेरे फिल्म देखने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि इतिहासकार इस फिल्म को देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें