केन्द्रीय मंत्री से मिलते व्यापारी
- फोटो : amar ujala
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री आज कोटा दौरे पर हैं। इस दौरान हड़ताली कपड़ा व्यापरियों ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। यहां सकारात्मक बातचीत के बाद कपड़ा व्यापार संघर्ष समिति ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। अब कल से कपड़ा बाजार खुल जाएंगे।
कपड़ा व्यापार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज न्याती ने बताया कि व्यापारियों के फैसले का मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी स्वागत किया है। वाणिज्य कर विभाग के सभागार में आयोजित जीएसटी सेमीनार के दौरान मंत्री मेघवाल ने अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता की। व्यापारियों ने जीएसटी के सरलीकरण की मांग उठाई। खासकर कोटा स्टोन, टैक्सटाइल, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज और कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात की। सभी को मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों और सुझावों को वह जीएसटी कौसिंल को भेजेंगे।