फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपते थार में दो मोर्चों पर लड़ रही है बीएसएफ...

Mon, 08 May 2017 01:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
पश्चिम राजस्थान के जिले इन दिनों लू की चपेट में है। तपता थार और लू स्थानीय लोगों के साथ इंडो—पार्क बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के लिए भी परेशानी पैदा कर रही है।
विज्ञापन


गर्मी का आलम यह है कि इन क्षेत्रों में भरी दोपहरी में कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई पड़ते है। वहीं सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों को दुश्मन के नापाक ईरादों से निपटने के साथ लू के थपेड़ों से बचने के भी प्रयास करने पड़ रहे है। बॉर्डर पर तैनात इन जवानों को गर्मी से बचाने के लिए इनके खानपान में भी बदलाव किया जाता है। बीएसएफ जवानों को नींंबू पानी के साथ पेय पदार्थ अधिक मात्रा में दिया जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

 जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर इन दिनों विशेष रुप से गर्मी की मार झेल रहें है।सबसे अधिक तापमान बॉर्डर की मुरार सीमा चौकी पर 49.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बाड़मेर और जैसलमेर का अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


बढ़ते तापमान और लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन जिलों के सरकारी अस्पतालों में अलग से लू वार्ड बनाए गए है। जहां गर्मी से प्रभावित रोगियों का ईलाज होगा। वहीं मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में तापमाान में अधिक बदलाव की संभावना कम ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें