फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों से नहीं 'एनएच' से जुड़ेंगे ये भगवान, राह होगी आसान

Thu, 27 Jul 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
द्वारकाधीश मंदिर, राजस्थान
विज्ञापन
राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर द्वारकाधीश मंदिर को राजमार्ग से सीधा जोड़ा जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने राजसमन्द, कांकरोली स्थित द्वारिकाधीश के प्राचीन मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 से जोड़ने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर प्रस्ताव केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य पर करीब 30 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
विज्ञापन


मंत्री खान ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों तक आवागमन के लिए श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि द्वारिकाधीश का मंदिर 400 वर्ष से अधिक प्राचीन है। इस मंदिर में जाने का वर्तमान एकमात्र रास्ता मुखर्जी चौराहे से होकर गुजरता है जो अत्यधिक संकरा है। इसके कारण दर्शनार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्यौहारों के दौरान तो यह रास्ता पार करने में आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में भी घंटों लग जाते हैं। रास्ते पर स्थानीय निवासियों के घर होने और रास्ते की चौड़ाई कम होने से यहां हमेशा ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

खान ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी की ओर से इस क्षेत्र के द्वारिकाधीश मंदिर के लिए इस सड़क के विकास की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली को एनएच आठ से जोड़े जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इसके अनुसार मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल बनाने के लिए एनएच 8  से नौ चौकी झील की पाल, हुसैनी मस्जिद स्लूस रोड, जूना अखाड़ा होते हुए मंदिर तक लगभग पांच किमी तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें