फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और भाजपा विधायक की स्वाइन फ्लू के कारण अटकी जान

Tue, 29 Aug 2017 09:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मानसून सीजन में स्वाइन फ्लू का कहर आम आदमी के साथ खास लोगों पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का स्वाइन फ्लू के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन


वहीं अब एक और भाजपा विधायक भी इस बीमारी के कारण परेशानी में है।

जानकारी के अनुसार कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा की पत्नी गीता शर्मा व उनके भतीजे की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद विधायक की भी जांच की गई।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही है मौतों की संख्या

फाइल फोटो।
लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू के कारण राजस्थान में बीते 28 दिनों के दौरान 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि पॉजिटिव पाए गए लोगों की संख्या 380 के करीब है। वहीं जनवरी से अभी तक राजस्थान में स्वाइन फ्लू के कारण 75 से अधिक लोग काल का ग्रास बन चुके है।

जबकि करीब 800 लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। राज्य सरकार के तमाम दावों के बाद भी स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें