फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनहोनी से बचने के लिए घर के द्वार पर बनाए जा रहे हैं स्वस्तिक

Thu, 29 Jun 2017 01:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घर के बाहर हाथ का छापा लगाती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर में बाल काटने और शरीर पर त्रिशूल उकेरने की अफवाहों से भयभीत लोगों ने बचने के लिए धार्मिक टोटके प्रारंभ कर दिए हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घरों के मुख्य द्वार पर कुमकुम से हाथ और स्वस्तिक के निशान उकेरकर बुरी शक्तियों को दूर भगाने के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और बाड़मेर सहित आसपास के कई इलाकों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि कोई महिलाओं के बाल काटकर ले जा रहा है। इसके बाद पोकरण शहर सहित अन्य आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कोई तांत्रिक क्रियाओं को करने के लिए महिलाओं के बाल काट रहा है। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लोग अपने स्तर पर ही उपाय करने में जुटे हैं। लोगों का मानना है कि हिंदु धर्म के अनुसार घर के द्वार पर स्वस्तिक होने से नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती है।

इसी के चलते अनहोनी घटना से बचने के लिए महिलाएं घरों के बाहर कुमकुम से हाथ और स्वस्तिक बना रही हैं ताकि अदृष्य शक्तियों से बचा जा सके। हालांकि, बुधवार को जैसलमेर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने समस्त जिलेवासियों से अपील की थी कि अंधविश्वास को पनपाने वाली भ्रामक बातों पर विश्वास ना करें। यह घटनाएं किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं को सोशल मीडिया पर प्रचलित करने के लिए भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें