फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनन चतुर्वेदी की सुरमन संस्थान को मिला वीर सांवरकर पुरस्कार

Tue, 30 May 2017 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वीर सांवरकर पुरस्कार प्राप्त करती सुरमन संस्था की संस्थापक मनन चतुर्वेदी - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष  मनन चतुर्वेदी को उनकी संस्था सुरमन संस्थान को महाराष्ट्र के पुणे में स्थित वीर सांवरकर मंडल द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए  गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए वीर सांवरकर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पहली बार किसी राजस्थानी संस्था को प्राप्त हुआ है ।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के खेल, युवा कल्याण और सांस्कृतिक मंत्री, विनोद तावड़े ने मनन चतुर्वेदी को यह पुरस्कार प्रदान किया ।उल्लेखनीय है कि मनन चतुर्वेदी विगत 20 वर्षों से अनाथ, असहाय, और गरीब बच्चों के पालन पोषण का कार्य बिना किसी सरकारी सहायता के कर रही हैं । 

संस्थान द्वारा बच्चों के पालन-पोषण के लिए थिएटर, शॉर्ट मूवी, बोगेनवेलिया मैगजीन,अपने हाथों से पेंटिंग बनाई गई। वर्तमान में चतुर्वेदी 127 बेसहारा बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं। संस्थान द्वारा 570 बच्चों को माता पिता के साथ पुनर्वासित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें