फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: रेलमंत्री सुरेश प्रभु करेंगे दो करोड़ के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास

Mon, 19 Jun 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अजमेर रेल मंडल में रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु मंगलवार को दो करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र का जयपुर से रिमोट दबाकर शिलान्यास करेंगे।अजमेर स्टेशन पर भी इसका समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला ने बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु प्रदेश के दौरे पर है। मंगलवार को जयपुर से रिमोट दबाकर सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। अजमेर रेलवे स्टेशन पर 100 किलो वाट, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 200 किलोवाट, उदयपुर रेलवे स्टेशन पर 50 किलोवाट और उदयपुर के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में 200 किलोवाट के संयंत्र लगाए जाएंगे। उक्त संयंत्र की कुल लागत 2 करोड़ रुपए आएगी और दिसंबर माह तक इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

डीआरएम चावला ने कहा कि इस संयंत्र एक साल में 29 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन करेंगे, जो सरकार के बिजली बचाओ अभियान में अपना सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आयोजित समारोह में लोकसभा सांसद सांवर लाल जाट,राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें