फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज के एक टुकड़े ने खोला बीस दिन पुरानी वारदात का 'राज'

Thu, 21 Dec 2017 06:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीस दिन पुराने एक शव का राज एक कागज के टुकड़े ने खोल दिया है। दरअसल ये कागज का टुकड़ा मृतक की जेब में मिला सुसाइड नोट है जिसके बाद सारी कहानी पुलिस के सामने आ गई।
विज्ञापन

 
मामला कोटा से जुड़ा है जहां एक दिन पहले हैंगिंग ब्रिज के पास चंबल नदी में 20 दिन पुराना शव मिला। शव की शिनाख्त कोटा के हरिओम नगर क्षेत्र के रहने वाले बीटेक के छात्र लव चौधरी के रूप में हुई है।

लव चौधरी 20 दिन से घर से लापता था। मृतक की पेंट से मिले सुसाइड नोट और उसके कपड़ों से शव की पहचान हो सकी है। मृतक लव चौधरी ने चंबल में कूदने से पहले घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था और दूसरा सुसाइड नोट अपनी जेब में रखा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये हुआ खुलासा

सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लव चौधरी ने आत्महत्या के पीछे स्वयं तो जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि उसे जिंदगी से नफरत है और वह जीना नहीं चाहता। उसने अपने दो छोटे भाइयों के लिए लिखा है कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करें और खूब पढ़ाई करें।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लव चौधरी पिछले काफी समय से रोजगार नहीं मिलने से परेशान था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें