फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा खत्म करने के लिए जबरन शुरू कराया गया राष्ट्रगान, बैठे रहे अधिकारी

Thu, 21 Dec 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राष्ट्रगान के दौरान अपनी जगह बैठे नगर परिषद कमिश्नर वहीं हंगामा करते अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
साधारण सभा की बैठक में हंगामा शुरू होने के बाद बैठक को खत्म करने के लिए राष्ट्रगान का सहारा लेने का मामला सामने आया है। इस दौरान यहां राष्ट्रगान के दौरान अधिकारी बैठे रहे और जनप्रतिनिधि हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


मामला अलवर जिले का है जहां आज नगर परिषद सभागार में हुई साधारण सभा की बैठक एक प्रस्ताव को लेकर हंगामेदार रही। दरअसल बैठक के दौरान बुद्ध विहार में कॉमर्स कॉलेज के लिए जमीन दिए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया जाना था, जिसे 5 मिनट में ही साधारण सभा में पारित कर दिया। इस पर हंगामा होने पर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल ने शोर शराबे के बीच ही उपसभापति शशि तिवारी को राष्ट्रगान के लिए कह दिया गया।

शोर शराबे के बीच जहां उपसभापति शशि तिवारी राष्ट्रगान गा रही थी, उसी समय नगर परिषद आयुक्त संजय शर्मा सहित कई कर्मचारी बैठे रहे।
विज्ञापन

विधायक बोले हंगामे में नहीं सुनाई दिया होगा

राष्ट्रगान गाती उपसभापति और पीछे बैठा नजर आ रहा एक अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
मामले में शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल से जब राष्ट्रगान के अपमान के विषय में पूछा गया तो उनका कहना था कि सदन की कार्यवाही पूरी हो चुकी थी। ऐसे में उपसभापति द्वारा राष्ट्रगान शुरू कर दिया गया, लेकिन शोर-शराबे के बीच कुछ अधिकारियों ने नहीं सुना होगा, इसलिए वो बैठे रह गए होंगे।

उधर, नगर परिषद आयुक्त संजय शर्मा ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें