फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सामने ही लगाई मौत की छलांग

Sun, 04 Jun 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अजमेर में परिवार के साथ आनासागर झील में रस्म अदा करने आए युवक ने झील में कूदकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। गंज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गंज थाने के हैड कांस्टेबल सुखदेव ने बताया कि लौंगिया मौहल्ला निवासी मौहम्मद इब्राहिम रविवार को अपने परिवार के साथ आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर चद्दर ठण्डी करने की रस्म अदा करने आया था। यहां अचानक इब्राहिम ने झील में छलांग लगा दी। यह नजारा देखकर उसके परिवार के लोग हक्के—बक्के रह गए। परिजनों ने उसे बचाने के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। गोताखारों की मदद से इब्राहिम को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक इब्राहिम पेशे से केटरिंग का काम करता था। उसने किन परिस्थितियों में खुदकुशी की, इसकी जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें