दौसा जिले के बांदीकुई में रविवार दोपहर को मामूली कहासुनी के बाद चली गोली में शख्स की जान चली गई। मामला बांदीकुई के गुढ़ाकटला की ढाणी का है जहां रहने वाले युवक रवि मीणा का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर मामुली कहासुनी हो गई जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि रवि मीणा और उसके पड़ोसियों के बीच गोलियां चल गई जिसमें रवि मीणा के कंधे पर गोली लग गई।
सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल रवि को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर लाने के कुछ देर बाद ही घायल रवि ने दम तोड़ दिया। उधर,दौसा पुलिस मामले की जांच कर रही है।