फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी सर्जरी, गाल, जबड़ा...सब दोबारा बना दिया

Thu, 03 Aug 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सर्जरी के बारे में जानकारी देते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकित्सा में तकनीक नित नए कारनामे कर रही है। इसी तरह की एक और अनूठी कोशिश की गई है। इसके तहत ऑर्गन रिकंस्ट्रक्शन की एक नई तरह की पहली सर्जरी का दावा किया गया है।
विज्ञापन



जयपुर के भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में हुई इस सर्जरी में मुंह के कैंसर की गांठ को हटाकर गाल, जबड़ा और आहार नली को दोबारा बनाया गया। इस तरह की सर्जरी से रोगी की रिकवरी फास्ट होने के साथ ही सर्जरी में लगने वाला समय और खर्च दोनों को कम किया गया है।

यह सर्जरी अस्पताल के प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रेक्टिव सर्जरी विभाग के असिस्टेंट कंसल्टेंट डॉ. उमेश बंसल ने की है। जयपुर निवासी 42 वर्षीय कल्लो देवी के बांए गाल की सर्जरी कर कैंसर की गांठ हटाई गई है। सर्जरी में शामिल  डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की टीम ने रोगी का ट्यूमर निकाला।
विज्ञापन


ट्यूमर निकालने के बाद प्लास्टिक सर्जन डॉ. बंसल ने  मुंह, फेरिंग्स (आहार नली के उपर का हिस्सा), गर्दन का पुनर्निर्माण किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

इस कारण है ये सबसे अलग सर्जरी

cancer
डॉ. उमेश बंसल ने बताया कि इस तरह की सर्जरी में  आमतौर पर शरीर से त्वचा, मांस पेशियां, हड्डी सभी की जरूरत होती है। अब तक इसके लिए शरीर के अलग-अलग भागों से जैसे हाथ, पैर और जांघ से और कभी-कभी कंधे की सर्जरी से इन्हें लिया जाता है।

अस्पताल में नई तकनीक से की गई सर्जरी में अलग-अलग पद्धतियों को एक रूप में शामिल करके पैर के निचले हिस्से से ही त्वचा, मांस पेशियों और हड्डी को लेकर मुंह और गले की संरचना को बनाया गया है। सर्जरी में पांच घंटे का समय लगा।

डॉ. बंसल ने बताया कि अब तक डबल फ्री फ्लेप सर्जरी की जाती थी, ऐसा पहली बार हुआ है जब इस तरीके के व्यापक डिफेक्ट के लिए सिंगल फ्लेप के साथ सर्जरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें