जश्न मनाते स्टूडेंट्स (इनसेट में सूरज)
- फोटो : अमर उजाला
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम रविवार सुबह जारी हो गया। परिणाम में कोटा ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया। इन परिणामों में कई मिसालें भी पेश की गई, इनमें एक किसान का बेटा भी शामिल है। हालत यह रही कि टॉप 10 ऑल इंडिया रैंकिंग में भी कोटा ने अपना दबदबा कायम रखा।
नतीजे घोषित होने के साथ ही शिक्षण संस्थानों में जश्न का माहौल है। टॉप 10 में कोटा की कोचिंग संस्थानों का कब्जा रहा है पांचवी, छठी, आठवीं और नवीं और दसवीं रेंक कोटा से आई है। इसके अलावा 12 वीं रैंक भी कोटा के खाते में ही रही है । वही 5 वीं रेंक पर सूरज का कब्जा रहा है तो वहीं छठी रेंक पर सोरभ यादव ने मारी बाजी, 8 वी रेंक पर ओंकार देश पांडे, 9 वी रेंक पर रचित बंसल, और 10 वी रेंक पर लक्ष्य शर्मा रहे।
पांचवी रैंक हासिल करने वाले सूरज कहना है कि उसे आईआईटी मुंबई से कम्प्यूटर सांइस करनी है। सूरज को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन भी सूरज की इस उपलब्धि पर खुश है। उसके पिता पेशे से किसान है, लेकिन उन्होनें कहा है कि सूरज को पढ़ाने में उन्हें कोई फाईनेंशियल दिक्कत सामने नहीं आई। सूरज पिछले 2 साल कोटा में रहकर आईआईटी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।