राजस्थान के बांसवाड़ा में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इससे क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश का कहर आज सुबह भी देखने को मिला, जब जिले के कुशालगढ़ क्षेत्र के उपखंड अधिकारी रामेश्वर दयाल मीणा गाड़ी सहित एक स्थानीय नदी मे बह गए।
जानकारी के अनुसार मीणा बोलेरो गाड़ी से बांसवाड़ा से अपने घर कुशालगढ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 113 पर भोयडी घाटी के पास रास्ते में आने वाली बारी नदी के तेज बहाव में उनकी गाड़ी बहने की सूचना मिली है।
गाड़ी का चालक अशोक घटना स्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर सुरक्षित निकल गया है। ड्राइवर ने ही स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।
इसके बाद जिलास्तरीय अधिकारियों में हड़कंप मंचा हुआ है। एसडीएम को खोजने के लिए मौके पर अभियान छेड़ा हुआ है।