एंबेसी मिलेनियम सीनियर सैकंडरी विद्यालय के कामयाब छात्र
- फोटो : amar ujala
जयपुर के एंबेसी मिलेनियम सीनियर सैकंडरी विद्यालय में साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत कामयाबी के साथ 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल की इस बड़ी कामयाबी का जश्न गुरुवार को स्कूल में 'ब्लैसिंग डे' के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष में स्कूल के डायरेक्टर निर्मल पंवार ने प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सक्सेस के लिए हार्डवर्क जरूरी है। पंवार ने कहां कि इस कामयाबी का श्रेय मैं प्रतिभावान छात्रों, टीचर्स व स्कूल मैनेजमैंट को देना चाहता हूँ, जिसमें बच्चों की सफलता में 60 प्रतिशत उनकी अपनी मेहनत एवं 40 प्रतिशत अध्यापक और उनके परिजनों की होती है। इस सम्मान समारोह में वाणिज्य वर्ग में सारिका शर्मा को 91 प्रतिशत अंक लाने पर सम्मान किया गया, साथ ही रखिता शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए, चारू सैनी ने 84 प्रतिशत और हिमांशु खोवाल ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं विज्ञान में अभिषेक शर्मा व सौरभ शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए।