अपनी मांग को मनवाने के लिए छात्रों ने अजीब तरीका अपनाया। उन्होंने पहले प्रदर्शन किया और फिर खून से खत लिखकर शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
मामला कोटा का है। कोटा में आईटीआई के छात्रों को चतुर्थ सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण करने के विरोध में आज छात्रों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
छात्रों का कहना है कि चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण कर दिया, सभी छात्रों के अंक शून्य ही आया है। ऐसे कई छात्र हैं जो छात्रों को प्रथम सेमेस्टर में जो अंक दिए गए थे, उन्हीं को बाकी के सभी सेमेस्टर में दोबारा बिल्कुल वही अंक दिए गए हैं। ऐसे में परीक्षा प्रणाली और कॉपी जांचने वालों पर सवाल उठ रहे हैं।कॉलेज प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर मोटी कमाई कर रहा है।