फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में पेट्रोल पम्पों की हड़ताल खत्म, जनता को मिली राहत

Fri, 05 May 2017 03:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
विज्ञापन
कोटा में आईओसी की ओर से की गई पेट्रोल पम्पों की जांच के बाद करीब 300 पेट्रोल पम्पों पर की जा रही हड़ताल खत्म कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई पेट्रोल पम्पों पर चिप के जरिये कम पेट्रोल नापने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसको देखते हुए आईओसी की ओर से भी कोटा में बृहस्पतिवार को कई पेट्रोल पम्पों की जांच की गई। इस दौरान जांच टीम को चिप तो नहीं मिली, लेकिन पेट्रोल पम्पों पांच लीटर पेट्रोल पर करीब 20 से 25 एमएल कम नाप मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए आईओसी ने शहीद भारत परोलिया पम्प, रंगबाड़ी स्थित शुभम पेट्रोल पम्प की एक यूनिट और तासी पेट्रोल पम्प की दो यूनिट बंद कर दी।

इसके विरोध में कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन कलक्टर के साथ हुई मीटिंग के बाद शुक्रवार दोपहर के बाद यह हड़ताल खत्म कर दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी का कहना है कि नियमानुसार पांच लीटर पेट्रोल पर 20 एमएल की नाप का फर्क आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पेट्रोल डीलर्स की हड़ताल के बाद हाड़ौती विकास मोर्चा ने पेट्रोल पम्प संचालकों के विरोध में प्रदर्शन किया था। मोर्चा ने इस सम्बंध में कलक्टर को ज्ञापन भी दिया। इसमें जल्द से जल्द पेट्रोल पम्पों को खुलवाने के लिए कहा गया है ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें