जवाहर कला केंद्र के जूनियर समर प्रोग्राम के तहत आयोजित की गई 15 दिवसीय स्टोरी टेलिंग वर्कशॉप 'द स्टोरी ट्री' का मंगलवार को समापन हुआ।
इस वर्कशॉप में 5 से 8 वर्ष की उम्र के 35 से अधिक छात्र शामिल हुए। इन्होंने अपने द्वारा लिखी गई और चित्रित की गई रूचिकर कहानियों को उत्साहपूर्वक पढ़ा। पल्लवी सिंह व गायत्री राजवाडे़ की ओर से आयोजित की गई इस वर्कशॉप का उद्देश्य बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। कहानियों, वर्कशीट्स, क्राफ्ट, कलरिंग एक्टिविटी, प्ले एक्ट व गेम्स का उपयोग करते हुए इस वर्कशॉप को रूचिकर बनाया गया।
भारतीय व पश्चिमी, दोनों प्रकार की कहानियों व कविताओं के माध्यम से इस वर्कशॉप में बच्चों में पढ़ने व लिखने की रूचि के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता व शब्दावली को भी बढ़ाया गया।