किसी भी राज्य की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वहां के ताकतवार नेताओं पर ही आसानी से कोई हमला कर फरार हो जाता है। ऐसा ही इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। जब राज्य सरकार के सबसे ताकतवार मंत्री माने जाने वाले यूनुस खान पर बीती रात उन्ही के गृह जिले में कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
दरअसल पीडब्ल्यू मंत्री यूनुस खान रात करीब 11 बजे चामुण्डा देवी मंदिर में एक सडक निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान जिले के छोटी खाटू क्षेत्र में उनकी कार पर अचानक कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने प्रारंभ कर दिए। इस कार के शीशे टूट गए और कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि मंत्री खान को चोट नहीं आई है, लेकिन घटना काफी गंभीर बताई जा रही है।