यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम की खास राजदार हनीप्रीत की तलाशी में दबिश दी जा रही है। कभी उसके दिल्ली में होने का तो कभी किसी और शहर में होने का दावा किया जा रहा है।
पुलिस ने हाल ही में हनीप्रीत के एक साथी राकेश कुमार को सिरसा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर में कई जगह दबिश दी। राकेश से पूछताछ में हनीप्रीत के बीकानेर में होने के संकेत मिले हैं। जिसके आधार पर हरियाणा पुलिस ने अपना सर्च ऑपरेशन चला रखा है। लूनकरणसर के पाद जगदेवाला, श्रीकोलायत के दियातरा, जामसरा आदि स्थानों पर छापा मारा गया। इस दौरान यहां डेरा समर्थकों के घरों की भी तलाशी ली गई।