सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी नौकरी की तलाश में है, शायद यही वजह है कि वे एसएससी का एग्जाम देने की तैयारी कर रहे हैं।
ये हम नहीं कह रहे, यह कहना है कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जारी किए गए परमिशन लेटर का, जो ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन यानी जूनियर बच्चन के नाम से जारी किया गया। मजेदार बात यह है कि अभिषेक का एग्जाम सेंटर राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिया गया। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टि टास्किंग नॉन टैक्निकल स्टॉफ के पहले चरण की परीक्षा रविवार को आयोजित की गई।
इस परीक्षा के लिए किए गए आवेदन में एक आवेदन बड़ा खास था। परीक्षा के लिए किसी व्यक्ति ने मजाक मजाक में ही सही पर अभिषेक बच्चन का आवेदन भी भर दिया। इस पर अभिषेक की तस्वीर लगाई गई। आवेदन किए जाने के बाद आयोग ने स्क्रूटनी में इसे नजरअंदाज करते हुए परमिशन लैटर भी जारी कर दिया। इस परमिशन लैटर में अभिषेक का एग्जाम सेंटर योजना भवन दिया गया।