एक वृद्ध मां ने आरोप लगाया कि उसका बेटा उसे डायन बताकर टोने-टोटके और मारपीट करता है।
मामला अजमेर के पुष्कर थाना इलाके का है। यहां नडेलिया गांव में रहने वाली बुजुर्ग राधा देवी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें उसने बताया है कि उसके पति नानूराम की मौत के बाद उसका बड़ा बेटा मदन उसे परेशान करता है और मारता-पीटता है। राधा देवी ने आरोप लगाया है कि बेटा मदन उसे डायन बताकर परेशान करता है।
इसके लिए वह आए दिन टोने-टोटकों से उसे परेशान करता है। यहां तक कि उसके पोते-पोती और बहू भी उसे ताने मारकर परेशान करते हैं। उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वृद्धा के बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।