फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली, डायन बताकर टोने-टोटके करता है बेटा

Sun, 01 Oct 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक वृद्ध मां ने आरोप लगाया कि उसका बेटा उसे डायन बताकर टोने-टोटके और मारपीट करता है।  
विज्ञापन


मामला अजमेर के पुष्कर थाना इलाके का है। यहां नडेलिया गांव में रहने वाली बुजुर्ग राधा देवी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें उसने बताया है कि उसके पति नानूराम की मौत के बाद उसका बड़ा बेटा मदन उसे परेशान करता है और मारता-पीटता है। राधा देवी ने आरोप लगाया है कि बेटा मदन उसे डायन बताकर परेशान करता है।

इसके लिए वह आए दिन टोने-टोटकों से उसे परेशान करता है। यहां तक कि उसके पोते-पोती और बहू भी उसे ताने मारकर परेशान करते हैं।  उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वृद्धा के बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायन बताकर मारते रहे महिला को

डेमो इमेज
राजस्थान में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। अभी सात दिन पहले ही उदयपुर के नजदीक एक गांव में गोविंद नाम के व्यक्ति का बेटा कई दिनों से बीमार था। इस पर जब वह भोपे शंकरलाल मीणा के पास गया तो उसने पड़ौसी महिला चंपा देवी को डायन बता दिया। उसने कहा कि उसका असर ही गोविंद के बेटे पर हुआ है। ऐसे में अंधविश्वास से​ ​घिरे ये लोग 70 वर्षीय चंपा देवी को तब तक मारते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

इससे पहले भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना इलाके के एक गांव में 65 वर्षीय महिला रामकन्या को डायन बता दिया गया। यहां भोली गांव में रहने वाले देवीलाल ने अपनी बेटी की तबीयत ठीक नहीं होने पर बुजुर्ग महिला को डायन करार दे दिया।

अजमेर के केकड़ी में तो हद पार हो गई। यहां एक 40 वर्ष की कन्यादेवी को उसके ही परिवार वालों ने डायन बताकर मौत के घाट उतार दिया था। बाद में पंच पटेलों ने धार्मिक स्नान करवाकर आरोपियों के पाप धुलवा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें