बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोहा अली खान ने मां बनने के अनुभव जयपुर लिटरेचर में साझा किए।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी मां शर्मिला टगौर के साथ पहुंची सोहा अली खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं घर में छोटी थी। ऐसे में बच्चों के डायपर बदलने का अनुभव नहीं रहा। अब मां बनी हूं तो यह अनुभव भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद मुझे और ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर महिला के लिए मां बनना एक खूबसूरत अहसास है। इस दौरान सोहा ने अपनी पहली किताब 'पेरिल्स ऑफ सेलेब्रिटी' किताब को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि किताब लिखने में उन्हें बहुत मजा आया। इस किताब में उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लिखा है।