फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के 'पकौड़े' वाले बयान पर थरूर ने यूं दिया जवाब

Sun, 28 Jan 2018 06:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Shashi Tharoor - फोटो : ani
विज्ञापन
कोई व्यक्ति पकौड़ा बेच रहा है तो क्या वह रोजगार होगा या नहीं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान का सांसद एवं लेखक शशि थरूर ने जवाब दिया।
विज्ञापन


जयपुर में चल रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पकौड़े बनाकर बेचने का धंधा मजबूरी में शुरू करता है। उसके पास जब कोई काम नहीं होता है, तब वह ऐसे पकौड़े बेचने और चाय बेचने जैसा धंधा अपनाता। 

दरअसल, पीएम मोदी ने पिछले दिनों एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में रोजगार को लेकर पूछे सवाल पर कहा था कि कोई व्यक्ति पकौड़े बेच रहा है तो क्या रोजगार होगा या नहीं? इस बयान के चलते मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत बहुत खराब है। सरकार कई मुद्दों पर विफल साबित हुई है, खासकर रोजगार के मामले में भी। उन्होंने कहा कि यह हो सकता है कि मोदी सरकार अपने आखिरी बजट में किसानों के लिए, बेरोजगारों के लिए कुछ बड़ी राजनीतिक घोषणाएं करें।

 
विज्ञापन

बताया हिंदूज्म और हिंदूत्व में भेद

shashi Tharoor
सांसद शशि थरूर ने अपनी किताब व्हाय आई एम हिन्दू के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हिन्दूज्म और हिन्दुत्व में अंतर है। 

उन्होंने भाजपा और संघ की तरफ ईशारा करते हुए कहा कि देश में सिर्फ एक पार्टी कहती है कि हम हिन्दुत्व वाली पार्टी है और हमारा हिन्दुत्व ही असली हिन्दुत्व है, यह गलत है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मंदिर जाकर यह बता दिया है कि हिन्दू धर्म में भी उनकी आस्था है और कांग्रेस पार्टी भी हिन्दुत्व में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र को लेकर संघ और भाजपा भी अपनी विचारधारा थोप रही है। संविधान में विश्वास रखने के बजाए भाजपा और संघ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बातें जनता पर थोप रही है।

उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावत के राजस्थान समेत अन्य राज्यों में रिलीज नहीं होने के पीछे राज्य सरकारों की कानून-व्यवस्था का विफल होना बताया है। उन्होने कहा कि यह राज्य सरकारों की ड्यूटी है कि किसी की फिल्म के प्रदर्शन को लेकर हिंसा नहीं होने दें। 

कांंग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस बात पर चिंता जताई कि उत्तर केरल में अब तक सीपीआई और संघ की आपसी रंजिश में 40 से ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीतिक लड़ाई की निंदा करती है और दोनों पार्टियों से अपील कर करती है आपस में बैठकर अपने विवाद निपटाएं, ना की हिंसा करें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें