फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: सीकर का युवक शारजाह से नी बैंड में छुपाकर लाया 29 लाख रुपये का सोना, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाया

Thu, 29 Sep 2022 07:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नी बैंड में छुपाकर ला रहे 29 लाख रुपये के सोने सहित सीकर के एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर सोना पकड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर लंबे समय बाद कस्टम विभाग ने बुधवार को सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। शारजाह से बुधवार सुबह पहुंची एयर अरेबिया की एक फ्लाइट में आए पैसेंजर के पास से कस्टम अधिकारियों ने आधा किलो से ज्यादा (582 ग्राम) सोना जब्त किया। इसके बाद कस्टम ने सीकर निवासी आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सोने को पेस्ट बनाकर घुटने के ऊपर बैंड बांधकर पैकेट में छुपा रखा था। कस्टम के अधिकारियों ने इंटेलीजेंस नेटवर्क की सूचना पर जब यात्रियों की जांच की, तो यह पकड़ में आया।

10 फीसदी कीमत का फायदा
बरामद किए गए सोने की बाजार कीमत करीब 29 लाख रुपये है। खाड़ी देशों से ड्यूटी फ्री सोना भारत लाने पर तस्करों को 10 फीसदी कीमत का फायदा होता है। क्योंकि यहां करीब 10 फीसदी आयात ड्यूटी देनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें