फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' फिल्म के विरोध में पूर्व राजकुमारी के साथ गोविंद के भक्त भी आए

Sat, 11 Nov 2017 09:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान का आगाज
विज्ञापन
‘पद्मावती‘ फिल्म के खिलाफ पूर्व राजघरानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और भाजपा एमएलए दीया कुमारी ने आज शाम हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया। 
विज्ञापन


पिंकसिटी जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर के प्रवेश द्वार से इस कैंपेन की शुरुआत हुई। इस अवसर पर गोविंद देवजी के दर्शन करने आने वाले भक्तों ने भी इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग के बैनर पर हस्ताक्षर किए और इस मुहिम को अपना समर्थन दिया। 

भाजपा विधायक दीया कुमारी ने कहा कि इस तरह का अभियान प्रदेश में संभागस्तर पर भी चलाया जाएगा। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को रिलीज करने से पूर्व इतिहासकारों के फोरम को दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष के पुत्र ने भी किया समर्थन

देवायुष सिंह
राजस्थान विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के पुत्र  देवायुष सिंह ने भी इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की। 

गौरतलब है कि वह शाहपुरा के पूर्व राजघराने से जुड़े हुए है। उनके अतिरिक्त राजस्थान के अन्य पूर्व राजघरानों ने भी इस फिल्म के प्रदर्शन को रानी पद्मावती के सम्मान के खिलाफ बताकर इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें