बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना में संधारण कार्य के दौरान सूरजपुरा स्थित पम्पहाउस पर शट डाऊन लिया जाएगा, जिसके चलते 24 जुलाई को शहर की कई कॉलोनियों में शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक गर्ग ने बताया कि बीसलपुर पेयजल परियोजना में संधारण कार्यों के चलते सोमवार को जयपुर के कुछ हिस्सों में शाम की जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे जल का समुचित भण्डारण कर लें ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
परियोजना वृत (शहर) जयपुर के अधीक्षण अभियन्ता दिनेश गोयल ने बताया कि शटडाउन के दौरान रोड नं. 9 से 14 विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र, जीवन द्वीप कॉलोनी एवं आस-पास का क्षेत्र, निवारू रोड की आंशिक कॉलोनी, चौकडी घाटगेट, चौकडी विश्वेश्वर, चौकडी मोदी खाना, चौकडी सरहद, चौकडी रामचन्द्र, आमेर, खोर, ईदगाह, बासबदनपुरा, वन विहार, दिल्ली बाई-पास की कॉलोनियां, जवाहर नगर सैक्टर 1, 4 एवं 5, आदर्श नगर सिन्धी कॉलोनी, गुरूनानकपुरा, राजापार्क व आस-पास के क्षेत्र में सायंकालीन जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जनता कॉलोनी व आस-पास का क्षेत्र, सेठी कॉलोनी, महावीर मार्ग, लालकोठी, एवरेस्ट कॉलोनी, कालवाड स्कीम, फतेह सिंह मार्केट, गौतम नगर, बजाज नगर-3 लक्ष्मीमन्दिर के पास, गांधी नगर एच एवं जी-ब्लॉक, बापूनगर टोंक रोड, मंगल मार्ग, यूनिवर्सिटी रोड, मालवीय नगर सैक्टर 1 व 2, देवनगर, वसुन्धरा कॉलोनी, पुराना जगतपुरा व आस-पास की कॉलोनी, भट्टा बस्ती ब्लॉक सी व डी, शिवाजी नगर, व्यास कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, हसनपुरा-ए, शान्तिनगर, मजदूर नगर, आरएफसी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर व आस-पास का क्षेत्र, 10बी स्कीम, केशव विहार, मंगल विहार, बालनगर व आस-पास का क्षेत्र, सांगानेर सिटी, रामपुरा रोड, पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर, प्रतापनगर सैक्टर-07 एवं बुद्धसिंहपुरा में भी शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी।