कोटा के सिटी माॅल के पालिका बाजार में जूते के डिब्बों पर तिरंगे का अपमान मामले में शोरूम मालिक को जेल भेज दिया गया। शोरूम मालिक के खिलाफ पुलिस ने जांच पूरी करते हुए उसे गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तिरंगे के अपमान के मामले में आरोपित शोरूम मालिक महेश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 28 मई को शोरूम पर कांग्रेस नेता क्रांति तिवारी ने जूते के डिब्बों पर तिरंगा होने से हंगामा किया था। जब मामले ने तूल पकड़ा तो विज्ञान नगर पुलिस ने दूसरे दिन संचालक महेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस की टीमें जूता सप्लाई करने वाले थोक विक्रेता की तलाश में दिल्ली भी गई थी, लेकिन अभी फिलहाल वहां से कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है।