फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने बताया, क्या होता है फिल्मस्टारों के घरों में

Sun, 28 Jan 2018 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Sharmila
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष रही प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि सेलेब्रिटी के बच्चों को बार-बार मौका कोई नहीं देता। एक बार मौका मिलने के बाद दूसरी बार बच्चों को खुद अपने को साबित करना पडता है, वरना कोई काम नहीं देता।
विज्ञापन


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी बेटी सोहा अली खान की किताब 'पेरिल्स ऑफ सेलेब्रिटी' पर आधारित एक सत्र में अपनी बेटी सोहा अली खान और संजोय के.रॉय क साथ बातचीत करते हुए शर्मिला ने कहा कि हम लोग फिल्मी दुनिया से भले ही है, लेकिन हमेशा फिल्मी दुनिया में नहीं रहते। हमारे अपने परिवार और अपनी दुनिया भी है। घर पर हम कभी भी आपस में फिल्मों के बारे में बात नहीं करते।
विज्ञापन

टाइगर पटौदी इसलिए हुए थे खुश

शर्मिला टैगोर - फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि सोहा ने जब ग्रेजुएशन किया तो उसके पिता टाइगर पटौदी बहुत खुश हुए थे, क्योंकि क्रिकेट के कारण वे ग्रेजुएशन नहीं कर पाए थे। किताब लिखने के बारे में शर्मिला ने कहा कि कई बार सोचा कि लिखूं फिर लगा कि कौन पढ़ेगा मेरी किताब। अब तो हालांकि समय ही नहीं है।

सोहा अली खान ने कहा कि इस किताब में मैंने वही सब कुछ लिखा है जो अपने परिवार में मैने अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। उन्होंने मुझे हर चीज सिखाई है और इसी से मैं जीवन में आगे बढ़ पाई हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें