शाहरुख खान अपनी फिल्म के 'जब हैरी मेट सेजल' प्रचार के लिए जयपुर आए। इस दौरान उन्होंने राजस्थानी खाने चूरमा दाल बाटी का स्वाद लिया।
सोने की तरह चमकती हुई थाली में करीब पन्द्रह व्यंजन परोसे गए। इतना सारा खाना देखकर किंग खान एकबारगी तो दंग रह गए। उनके लिए पूरी थाली की साफ करना बेहद मुश्किल होता नजर आया। इस बीच शाहरुख ने कहा कि, 'मैंने अभी तक दाल-बाटी के बारे में सिर्फ सुना था और वह वाकई में बढ़िया और बहुत अच्छा था।... मुझे आश्चर्य है कि लोग इस भोजन को कैसे खत्म कर लेते हैं क्योंकि यह सचमुच बहुत भारी, लेकिन बहुत स्वादिष्ट होता है। ...मेरे लिए यह पहली बार का अनुभव था, अब मैं यहां कम से कम तीन महीने में एक बार जरूर आऊंगा।' राजस्थानी खाने, राजस्थानी माहौल के साथ ही किंग खान के लिए राजस्थानी गानों का भी इंतजाम किया गया। इस दौरान राजस्थानी गायकों ने उसका मनोरंजन किया।