फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, मुंबई और कोलकाता से बुलाई गई थीं लड़कियां

Mon, 22 May 2017 01:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
SEX RACKET
भीलवाड़ा में एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ, जिसमें वेश्यावृति अड्डा चलाने वाली एक महिला समेत दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना इलाके का है जहां आजाद नगर में चल रहे एक सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए अड्डे की संचालक महिला समेत ग्राहकों के बुलावे पर आई मुंबई और कोलकाता की दो युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से भीलवाड़ा में कई जगहों पर देह व्यापार के अड्डे चलाए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद मौका देखकर पुलिस ने आजाद नगर स्थित ओ सेक्टर के एक मकान में रेड मार दी। पुलिस की टीम द्वारा दबिश देकर मकान में अड्डे की संचालक समेत दो युवतियां मौजूद थी। गिरफ्तार संचालिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने मुंबई और कोलकाता से दो लड़कियों को ग्राहकों की डिमांड पर यहां बुलाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें