फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सरकारी वकील ने कहा 'सलमान इज वैरी लकी टू हैव अ सिस्टर लाइक यू'

Fri, 04 Aug 2017 01:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सलमान की जिंदगी के लगभग 18 साल कोर्ट कचहरी में उलझी है, लेकिन एक बात यह है कि सलमान से कहीं अधिक अदालत के चक्कर उनकी बहन अलवीरा ने लगाए हैं। चाहे मामला 1998 में हुए कांकाणी हिरण शिकार के मामले हों या 2002 का हिट एंड रन केस।
विज्ञापन



साल 2002 के हिट एंड रन मामले में सुनवाई के दौरान भी मामले में बहस खत्म होने के बाद सरकारी वकील प्रदीप घरात ने अलवीरा से जाकर कहा था 'सलमान इज़ वैरी लकी टू हैव अ सिस्टर लाइक यू' तो अलवीरा ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि मेरे लिए फैमिली सबसे सर्वोपरि है।

एक बार अलवीरा से पूछा गया था कि अरबाज और सोहेल क्यों नहीं आते, तो अलवीरा ने जवाब दिया था कि 'मैं सबसे छोटी हूं तो ये मेरा फर्ज बनता है कि मूसीबत में अपने भाईयों का सहारा बनूं, मैं सब कुछ संभालना जानती हूं और इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब-जब कोर्ट ने सलमान को पुकारा, अलवीरा दौड़ी आईं

डेमो इमेज
सलमान के सभी मामलों में अलवीरा कोर्ट के चक्कर लगाती नजर आती हैं। 18 साल पहले साल 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हुए हिरण शिकार मामले में फंसने के बाद अलवीरा ही सबसे पहले जोधपुर पहुंची थीं, जिसके बाद वे अनगिनत बार सलमान की जगह सुनवाईयों में मौजूद रही हैं।


जानकारों के मुताबिक सभी भाईयों में सबसे छोटी बहन अलवीरा को कोर्ट के चक्कर लगाते लगाते कानून का इतना ज्ञान हो गया है कि वो खुद वकील न होकर भी सलमान के वकीलों के साथ आगे की रणनीति तय करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें