कॉलेजों में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर्स के साथ बुरे बर्ताव की खबरें आती रहती हैं। लेकिन चूरू के सरदारशहर से एक स्कूल में ऐसी घटना हुई है। यहां स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के हॉस्टल में कुछ सीनियर्स ने पांच जूनियर्स की बुरी तरह बैल्टों से पिटाई कर दी।
स्कूल के अनुसार 12वीं कक्षा के छात्रों ने नौंवी कक्षा के छात्रों की पिटाई पैसे चुराने के शक में कर दी। आरोपी छात्रों ने पांचों जूनियर्स को एक—एक कर स्कूल की छत पर बुलाया ओर उन पर बैल्टों से हमला कर दिया। पिटाई इतनी बुरी तरह की गई है कि पीड़ित छात्रों के गंभीर घाव हो गए है। साथ ही उनकी आंखों के आसपास सूजन आ गई है। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि सीनियर्स ऐसा बर्ताव करते रहे और स्कूल प्रशासन को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।
स्कूल के हॉस्टल में हमेशा तीन सुपरवाइजर रहते है। लेकिन किसी को भी इन घटना के बारें में पता नहीं लग सका। जब पीड़ित छात्रों की हालत बिगड़ी तो इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब स्कूल प्रशासन दोषी छात्रों पर कार्रवाई की बात कर रहा है।