प्रेम प्रसंग में पड़े चचेरे भाई—बहिन को ऐसी सजा मिली कि देखने और सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मामला बांसवाड़ा के शंभुपूरा गांव का है। जहां करीब 25 दिनों से घर से गायब चचेरे भाई—बहिन को परिजन जब गुजरात से पकड़कर गांव लाए तो हैवानियत की सीमाएं पार कर दी।
भाई—बहिन को न केवल परिजनों ने जमकर पीटा अपितु दोनों को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का गांव के ही कई लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस की आंख खुली। इसके बाद गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित लड़के से बात की और लड़की के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं लड़की के परिजनों ने लड़की को कहीं छिपा दिया है।
मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का वीडियो वायरल हुआ है। साथ ही नग्न कर दोनों का बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना करीब दो दिन पूर्व की है।
वहीं अब लड़की की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं घटना के मीडिया में आने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है।