स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकरी को अब डेंगू ने अपनी जद में ले लिया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी एन.सी.गोयल स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अब डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
राजस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोयल को डेंगू हो गया है जिसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गोयल को मेडिकल यूनिट 6 में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए भले ही चिकित्सा विभाग कितने भी दावे कर रहा हो मगर स्थितियां बद से बदतर होती चली जा रहीं है। इस साल राजस्थान में जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू से मौत होने का आंकड़ा करीब 100 के पार जा पहुंचा वहीं अब धीरे धीरे डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है।